मां गौरी खान की साड़ी में सुहाना खान ने बरपाया कहर, सिंपल लुक में भी लगीं बला की खूबसूरत

Suhana Khan looks: सुहाना खान अक्सर अपनी पब्लिक अपीयरेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। बुधवार को सुहाना खान अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे की संगीत की रस्म में शामिल होने के लिए पहुंची और इस दौरान उनके लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। सुहाना खान ने अपनी मां गौरी खान की सफेद रंग की सीक्वन साड़ी पहनी थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सफेद सीक्वन साड़ी को सुहाना खान मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था। बेहद कम एसेसरीज और खुले बालों में सुहाना खान ने अपने लुक को सिंपल ही रखा था। सुहाना खान के इस लुक ने हर किसी को गौरी खान की याद दिला दी है। अपनी मां की तरह ही उन्होंने मैचिंग क्लच भी लिया था। सोशल मीडिया पर सुहाना खान की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, सुहाना खान और अनन्या पांडे बेस्ट फ्रेंड्स हैं तो ऐसे में उनका संगीत की रस्म में पहुंचा लाजमी था। इस दौरान वो अनन्या की छोटी बहन रायशा भी साथ थीं। सभी संगीत की रस्म से निकलने के तुरंत बाद कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान की हमेशा से दिलचस्पी एक्टिंग में रही है। स्कूल के दिनों से वो थियेटर में भाग लेती रही हैं और अब वो फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सुहाना खान फिल्म मेकर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
वहीं, इस फिल्म से श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है। सिने प्रेमियों को भी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications