ग्रे ड्रेस में हॉट लग रहीं सुहाना खान पर चढ़ा पार्टी फीवर, मां गौरी खान और दोस्तों के साथ मनाया जश्न!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन उनको लेकर चर्चा अक्सर होती रहती है। सुहाना खान लाइमलाइट में रहती हैं और अपने पापा की तरह की बेहद प्यारी हैं। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो पार्टी करती नजर आ रहीं हैं। गौरतलब है कि साल 2022 का ये आखिरी दिन है और एक दिन पहले से ही नए साल के स्वागत में लोग पलकें बिछा चुके हैं।
बॉलीवुड के सितारे लगातार पार्टी कर रहे हैं और एक दो दिन पहले से ही उनपर इस नए साल का रंग चढ़ चुका है। हालिया वायरल तस्वीरों की बात करें तो इसमें सुहाना और गौरी नजर आ रहीं हैं,
इसके अलावा सुहाना खान अपनी खास दोस्तों से का साथ पोज दे रहीं हैं। इन तस्वीरों को कई फैन पेजों के द्वारा साझा किया गया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीरों में सुहाना और गौरी खान अपने दोस्तों और परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

हाउस पार्टी
हाउस पार्टी में ली गई कुछ तस्वीरों में गौरी की मां सविता छिब्बर भी नजर आईं। जहां सुहाना ने सिंपल ग्रे ड्रेस पहनी थी, वहीं गौरी ब्लू ड्रेस और व्हाइट स्नीकर्स में थीं। गौरी की मां सविता छिब्बर ने रात के लिए काले और सफेद रंग का कुर्ता पहना था।

अलीबाग वाले बंगले की तस्वीरें हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान के अलीबाग वाले बंगले की तस्वीरें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बॉलीवुड सितारों को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर पार्टी करते रहते हैं और नए साल जश्न तो ज्यादातर सितारे विदेश में ही मनाते हैं।

फिल्मी सफर की शुरुआत
बता दें कि सुहाना खान काफी जल्दी अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही हैं और उनकी फिल्म द आर्चीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

रैप अप पार्टी हुई थी
इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के साथ होंगी। हाल ही में इस फिल्म की एक रैप अप पार्टी हुई थी जहां सभी सितारे एक साथ नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications