बॉलीवुड डेब्यू से पहले बेधड़क हुई शाहरुख खान की 23 साल की लाडली, सुहाना खान ने दिखाया गजब का हुस्न

Suhana Khan Bold Look: सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बहुत जल्ज बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसी बीच सुहाना खान ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर हर किसी का दिल खुश कर दिया है।
सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो वो इस दौरान व्हाइट कलर की सिंगल स्ट्रैप ड्रेस में बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने इस लुक की अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में सुहाना की अदाएं और किलर लुक्स देखने लायक हैं।
सुहाना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और नेटिजंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस उनके इस लुक की और तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।
सुहाना खान जल्द ही 'द आर्चीज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही है। सुहाना खान ने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं।
बॉलीवुड डेब्यू से पहली ही सुहाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं और उनकी इस दौरान की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं। सुहाना की इन तस्वीरों पर घंटे भर में 50 हजार से ज्यादा लाक्स कर चुके हैं और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications