The Archies की रैपअप पार्टी में सुहाना खान ने ढ़ाया कहर, खुशी कपूर का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज- VIDEO

suhana-khan-khushi-kapoor-looks-drop-dead-gorgeous-at-the-archies-wrap-party-see-inside-pics

The Archies: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है, जिसके बाद मेकर्स ने मुंबई में एक रैपअप पार्टी रखी थी, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट साथ नजर आई। सुहाना, खुशी के साथ वेदांग रैना, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंडा को बांद्रा के एक आलीशान पब में देखा गया।

पार्टी में सुहाना लाल बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंची थीं और काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। वहीं खुशी कपूर भी ब्लैक बैकलेस शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लैक फ्लैट्स पेयर करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में जोया अख्तर, तारा शर्मा, डेलनाज ईरानी भी शरीक हुए।

पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां फैंस सुहाना और खुशी के लुक्स पर प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ नेपोटिज्म को लेकर ताना मार रहे हैं। बहरहाल, तस्वीरों से इतना साफ है कि सुहाना अपनी इस डेब्यू फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मुस्कुराते हुए दिया पोज

मुस्कुराते हुए दिया पोज

सुहाना पार्टी में बेहद खुश नजर आ रही थीं, उन्होंने पैपराजी के सामने कई पोज भी दिये और खुशी कपूर के साथ तस्वीरें खिंचाई। बता दें, सुहाना और खुशी पुराने दोस्त भी हैं।

फैंस कर रहे हैं तारीफ

फैंस कर रहे हैं तारीफ

पार्टी में एंट्री करते हुए सुहाना बेहद खुश नजर आईं। वहीं एक दोस्त के साथ पोज़ देते हुए वह मीडिया के सामने खिलखिलाती नजर आईं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए सुहाना की तारीफें कर रहे हैं।

द आर्चीज

द आर्चीज

द आर्चीज एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। फिल्म में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में 7 नए चेहरे नजर आने वाले हैं।

2023 में रिलीज

2023 में रिलीज

ये फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।ज़ोया अख्तर, हाई स्कूल म्यूज़िक की तर्ज पर एक बेहद मॉडर्न और युवाओं के दिल के करीब कहानी बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मशहूर आर्चीज़ कॉमिक्स को फिल्म में बदलने का फैसला लिया।

शानदार डेब्यू

शानदार डेब्यू

कोई शक नहीं कि इन सभी नए चेहरों को डेब्यू के लिए जोया अख्तर की फिल्म से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय, दिल धड़कने दो, मेड इन हेवन जैसी फिल्में और सीरिज के साथ जोया दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X