सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बने वेटर? रेस्टोरेंट में खाना सर्व करते हुए वायरल हुआ वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आई है और सितारों ने अलग अलग तरह से इसको सेलिब्रेट किया है। हालांकि इस वक्त सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा को लेकर जो तस्वीरें सामने आई हैं वो चौकाने वाली हैं।
जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के इन कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वेटर बनकर रेस्टरेंट में खाना सर्व किया है। जी हां, ये सभी सितारे मुंबई के एक रेस्तरां में स्वतंत्रता दिवस के दोपहर के भोजन के लिए पहुंचे। इस दौरान सभी ने खाना ही नहीं खाया बल्कि वहां पर बैठे सभी लोगों की सेवा भी की।
रेस्तरां के कैप्शन में लिखा है, "देखिए किसने द बॉम्बे कैंटीन में आने के लिए पॉप टेट्स से छुट्टी ली थी? आर्चीज़! हमेशा एक अच्छे उद्देश्य के लिए सामने आते हुए, आर्चीज़ ने हमारे स्वतंत्रता दिवस दावत में हाथ बंटाने और थाली आगे बढ़ाने के लिए स्वेच्छा से काम किया!"
इसके आगे लिखा, "आर्चीज़ का हमारे मिशन में शामिल होना बेहद ख़ुशी की बात है जो लोगों को एक अच्छे उद्देश्य के लिए अच्छे भोजन के लिए एक साथ लाता है! हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि वे आगे क्या करने वाले हैं! आर्ची, वेरोनिका, बेट्टी, रेगी, जुगहेड, एथेल और डिल्टन को धन्यवाद!
इस वर्ष के अंत में उनकी एक फ़िल्म रिलीज़ होने वाली है जिसका नाम द आर्चीज़ है! और हम नेटफ्लिक्स का इंतज़ार नहीं कर सकते और उनके साथ आराम नहीं कर सकते!" इस बात से इतना तय है कि फिल्म के लिए उन्होने यहां अभिनय किया है लेकिन लोग सभी की काफी तारीफ कर रहे हैं। सुहाना खान शाहरुख खान की सुपुत्री हैं और उनके इस काम से पिता भी काफी ज्यादा खुश हुए होंगे।


Click it and Unblock the Notifications