'द आर्चीद' के प्रमोशन के वक्त सुहाना खान, खुशी और अगस्त्य की केमेस्ट्री ने जीता सबका दिल, डांस वीडियो वायरल

The Archies, Suhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda

The Archies promotion: बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, इस फिल्म में दूसरे स्टारकिड्स भी नजर आने वाले हैं। अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुहाना खान का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का डांस-

दरअसल बात ऐसी है कि, बीती रात मुंबई में द अर्चिज एक प्रमोशन इवेंट था। इस इवेंट में फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी। 'द आर्चीज' के प्रमोशनल इवेंट में सुहाना खान, खुशी कपू और अगत्स्य नंदा ने अपनी फिल्म की गाने 'वा वा वूम' पर डांस किया।

इस दौरान तीनों स्टारकिड्स की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन दर्शकों को सुहाना खान और अगस्त्य नंदा काफी प्यारे लगे। दोनों की क्यूटनेस और स्टेप्स ने दर्शकों को अपना और भी दीवाना बना दिया।

सुहाना और अगस्त्य दोनों के लुक्स की बात करें तो इवेंट में सुहाना ने शॉर्ट। फ्लोरल फ्रॉक पहनी थी जिसमें वे किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं वहीं अगस्त्य ने ब्लैक कलर के टी-शर्ट, पैंट और स्टाइलिश जैकेट पहने दिखाई दिए।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लेकर काफी समय से खबरें है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के कई सारी वीडियो और फोटोज साथ में सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

जोया अख्तर की फिल्म द अर्चिज-

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म The Archies का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म से कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। इसलिए, फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X