Pics: ज़ोया अख्तर की आर्ची फिल्म के लिए सुहाना खान - अगस्त्य नंदा का डांस रिहर्सल शुरू
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के बाद अब फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर अपनी अगली फिल्म के काम में व्यस्त हो चुकी हैं। ज़ोया अख्तर को शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ बांद्रा के एक डांस स्टू़डियो में देखा गया। माना जा रहा है कि सुहाना और अगस्त्य ज़ोया के साथ अपनी फिल्म डेब्यू की तैयारी शुरू कर चुके हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक साथ ज़ोया अख्तर की फिल्म के लिए डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये फिल्म आर्ची कॉमिक्स पर आधारित होगी। इस फिल्म मे सुहाना और अगस्त्य के साथ जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी दिखाई देंगी।

कुछ महीनों पहले ही एक धमाकेदार अनाउंसमेंट हुआ था कि ज़ोया अख्तर, नेटफ्लिक्स के साथ एक शानदार फिल्म बना रही हैं जो मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स आर्ची के किरदारों पर आधारित होगी। इस फिल्म का बेहद क्यूट सा अनाउंसमेंट भी किया गया। इसके बाद ये भी खबर पक्की हो चुकी है कि इस फिल्म से ज़ोया अख्तर तीन स्टार किड्स को लॉन्च कर रही हैं - शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर - श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर।

सुहाना खान का डेब्यू
बात करें सुहाना खान के डेब्यू की तो एक्टिंग सुहाना के लिए नई नहीं है। उन्होंने पहली बार एक्टिंग से सबका दिल जीता था अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में। इस प्ले में सुहाना को परफॉर्म करते देखने के बाद खुद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सुहाना की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी। अपने डेब्यू के लिए सुहाना काफी मेहनत कर रही हैं।

हॉलीवुड ऑडीशन की अफवाहें
खबरें थीं कि पिछले साल हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।

फिल्म की दूसरी हीरोइन खुशी
बात करें फिल्म की दूसरी हीरोइन खुशी कपूर की तो पिछले साल खुशी कपूर ने बिकीनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उनके मेकओवर का फैन्स ने जमकर स्वागत किया था। खुशी कपूर आजकल खुद पर जमकर मेहनत कर रही हैं और उनकी मेहनत उनकी तस्वीरों में दिखाई दे रही है। खुशी अक्सर जिम से बाहर निकलती ही दिखाई देती हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खुशी की बहन शनाया कपूर और सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी
गौरतलब है कि खुशी कपूर, कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। हालांकि, वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर से केवल एक ही साल छोटी हैं। खुशी कपूर और शनाया कपूर अक्सर साथ छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं। दोनों के दोस्तों का ग्रुप भी एक ही है। दिलचस्प है कि इस आर्ची फिल्म के हीरो अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा खुशी कपूर की बेहद खास दोस्त हैं। खुशी की बड़ी बहन शनाया भी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।

डिजिटल डेब्यू करेंगे अगस्त्य
इस फिल्म से पहले सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम जुड़ रहा था। लेकिन ये फिल्म अगस्त्य नंदा के हिस्से आई जिसे सुनकर लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई। क्योंकि अगस्त्य नंदा ज़्यादातर कैमरों और सुर्खियों से दूर रहते हैं। इसलिए किसी को ये आशा नहीं थी कि वो अपना फिल्म डेब्यू करेंगे। दूसरी ओर ये उम्मीद उनकी बहन नव्या से की जा रही थी लेकिन अगस्त्य से बिल्कुल उल्टी नव्या को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

कर रहे हैं तैयारी
अगस्त्य भी अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे हैं। अगस्त्य को हमेशा से ही फिल्मों का शौक था। डिजिटल डेब्यू के बाद वो बड़े परदे पर उतरने की तैयारी करेंगे। अपने फिल्मी करियर के हिसाब से अगस्त्य अपने इंस्टाग्राम का भी ध्यान रख रहे हैं जहां से उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें हटाना और शानदार नई तस्वीरें डालना शुरू कर दिया है।

हाई स्कूल ड्रामा
ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह। यूं कह लीजिए कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक और वर्जन। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आर्ची कॉमिक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी 2018 से चल रही है। दिलचस्प ये भी है कि करण जौहर की कुछ कुछ होता है भी कहीं ना कहीं आर्ची कॉमिक्स के किरदारों से प्रेरित थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











