शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान को मिला ये शानदार अवार्ड, वीडियो हो रहा है वायरल
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने आखिरकार अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और स्नातक की डिग्री हासिल कर ली है। सुहाना की ग्रैजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया। सुहाना को अपने कॉलेज में ये अवार्ड, ड्रामा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला।
गौरी खान सुहाना की इस अचीवमेंट से काफी खुश हैं। उन्होंने सुहाना का अवार्ड लेते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। गौरतलब है कि शाहरूख खान, गौरी खान और अबराम खान, इस वक्त लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।
View this post on InstagramThe Russel cup for exceptional contribution to drama. 👏
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
शाहरूख खान ने भी सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन ज़िंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।

श्वेता बच्चन से लेकर करण जौहर तक ने सुहाना को उनके इस अचीवमेंट पर बधाईयां दी हैं। खबर है कि शाहरूख खान के दोनों बच्चे - सुहाना और आर्यन जल्दी ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। जहां, सुहाना लगातार अपने कॉलेज में थियेटर करती हैं। वो दोस्तों के साथ एक शॉर्ट फिल्म भी बना चुकी हैं।
बात करें आर्यन की तो वो भी अपनी पढ़ाई खत्म कर चुके हैं और करण जौहर को उनकी अगली फिल्म तख्त में असिस्ट कर रहे हैं। अपने डेब्यू से पहले वो सारी बारीकियां समझ लेना चाहते हैं। वैसे सुहाना को हमारी तरफ से भी डिग्री की बधाई।
आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जिन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी -


Click it and Unblock the Notifications
