बेटी को हॉट ड्रेस में देखकर Shah Rukh Khan का 12 साल पुराना सपना हुआ साकार, वीडियो आया सामने

Shah Rukh Khan On Suhana Khan: ऐसा लगता है कि शाहरुख खान सचमुच अपने सपनों को साकार करने वाले'बादशाह' हैं। मंगलवार को, वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर में शामिल हुए और ये पल कई कारणों की वजह से चर्चा में आ गया।
शाहरुख ने बेटी की डेब्यू मूवी के प्रीमियर पर काले रंग के ब्लेजर के साथ एक स्पेशन 'द आर्चीज' टी-शर्ट पहनी थी, वहीं सुहाना एक चमकदार और फिटेड लाल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बातचीत करते समय शाहरुख ने उनका हाथ पकड़ा, पैपराजी के लिए पोज दिया और स्क्रीनिंग के लिए थिएटर की ओर चले गए।
बीती रात शाहरुख के लिए एक सपना थी जो उन्होंने 12 साल पहले देखा था। जी हां, आर्चीज के प्रीमियर के बाद से ही शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। ये वीडियो साल 2011 का है। इस वीडियो में शाहरुख स्टेज पर 'माई नेम इज खान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने आते हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात की।
उन्होंने इस वीडियो में कहा कि 'मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, मैं चाहता था कि वो मेरे साथ रेड गाउन में यहां आए और मेरे साथ रेड कार्पेट पर चले। लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं है।' लेकिन 12 साल बाद शाहरुख खान का सपना साकार हो गया क्योंकि सुहाना ने अपनी डेब्यू फिल्म में अपने पिता शाहरुख खान के साथ एंट्री ली वो भी रेड गाउन में।
आर्चीज प्रीमियर में सुहाना की मां गौरी खान और उनके दोनों भाई आर्यन और अबराम भी शामिल हुए। यह फिल्म जोया अख्तर द्वारा निर्देशित है और यह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म भी है। उनके परिवार भी प्रीमियर में शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications