Suhana Khan: गरीब महिला ने सुहाना से मांगे पैसे, शाहरुख की बेटी ने किया ऐसा काम, वायरल हो गया वीडियो

Suhana Khan viral video: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आजकल काफी इवेंट्स में नजर आती हैं। पैपराजी भी उन्हें कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में बीती रात, सुहाना को मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक गरीब महिला को पैसे देते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुहाना खान अपनी कार से बाहर निकलीं और रेस्टोरेंट के सामने आकर पैपराजी को पोज दिए। गौरी भी उनके साथ ही रहीं। जैसे ही सुहाना ने रेस्टोरेंट के अंदर कदम रखा, गौरी ने पैपराजी को पोज दिए।
इस मौके पर सुहाना ने चारकोल स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस और ब्लैक हील्स पहनी थी। सुहाना ने ब्लैक बैग भी कैरी किया हुआ था। वहीं, गौरी खान व्हाइट टॉप, येलो ब्लेज़र, डेनिम और व्हाइट हील्स में नजर आईं। उन्होंने एक नीला बैग भी कैरी किया था।
एक दूसरे क्लिप में सुहाना को अपनी मां के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। जैसे ही सुहाना थोड़ा बाहर आती हैं, एक गरीब महिला पैसे मांगने के लिए उसके पास आती है और सुहाना तुरंत अपना हैंडबैग खोलती है और उसे 500 रुपये के दो नोट देती है। जैसे ही सुहाना पैसे देती है, महिला खुशी से उछल पड़ती है। सुहाना भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।
इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस सुहाना की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सुहाना बहुत स्वीट हैं, पापा के संस्कार भरे पड़े हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कितनी स्वीट है, वर्ना सेलेब्स मीडिया के सामने भी जरुरतमंद लोगों को इग्नोर करके चले जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications