अनन्या पांडे के गाने 'धीमे धीमे' पर सुहाना खान की मस्ती- वीडियो आते ही धड़ल्ले से वायरल
अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो ने धमाका कर दिया था और इस फिल्म का गाने भी शानदार थे। इस समय एक वीडियो शाहरुख खान की बेटी सुहाना का वायरल हो रहा है जो इस फिल्म के गाने धीमे धीमे पर जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सुहाना और अनन्या काफी अच्छी दोस्त हैं और दोस्त को दोस्त के गाने पर ऐसी मस्ती करते देख काफी अच्छी लगेगा।
गौरतलब है कि सुहाना खान ने अभी फिल्मों में शुरुआत नहीं की है लेकिन वो काफी चर्चा में रहती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है.. 'अनन्या पांडे के लिए स्पेशल ड्यूट सॉन्ग।' इस वीडियो सुहाना खान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ एक लड़की और भी नजर आ रही है।

सुहाना खान काफी मस्ती के मूड में हैं और इस गाने थिरकते हुए इसको गाना भी शुरु कर देती हैं। शाहरुख खान की बेटी को लेकर फेमस है कि वो काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं और उनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
बता दें कि शाहरुख खान ने कहा था कि सुहाना भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है और इसको लेकर वो पूरी तरह से समर्थन में खड़े हैं। हाल ही में सुहाना खान ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जो कि काफी चर्चा में रही थी।
सुहाना खान उन सेलेब्स किड्स में से हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications