फेक निकली सुहाना खान के नाम पर वायरल हो रही बिकिनी फोटो, जानें आखिर किसकी है यह तस्वीर

Suhana Khan Bikini Pic: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना खान जब भी पब्लिकली नजर आती हैं उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। सुहाना खान ने भले ही अभी डेब्यू ना किया हो लेकिन स्टारडम का स्वाद उन्होंने पहले ही चख लिया है। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में सफेद बिकिनी में एक लड़की बीच पर रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। लेकिन सुहाना खान के कई फैन क्लब ने इसे उनकी तस्वीर बता कर शेयर किया है। जिसके बाद हर जगह यह तस्वीर वायरल होने लगी। लेकिन, अब असलियत सामने आई है कि इस तस्वीर में दिख रही लड़की सुहाना खान नहीं हैं।
यह तस्वीर दरअसल शानवी श्रीवास्तव की है। शानवी श्रीवास्तव के बारे में आपको बता दें कि वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं और कई तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शानवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया था जिसे सुहाना खान के कई फैन क्लब ने उनकी तस्वीर बताया।
सुहाना खान जल्द ही 'द आर्चीज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही है। सुहाना खान ने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications