..................... Suhana Khan- डेब्यू से पहले ही सुहाना खान ने किया ये बड़ा काम, बन गईं इसकी ब्रांड एंबेसडर? Suhana Khan did this big thing even before her debut, became the brand ambassador of Maybelline! - Hindi Filmibeat

Suhana Khan- डेब्यू से पहले ही सुहाना खान ने किया ये बड़ा काम, बन गईं इसकी ब्रांड एंबेसडर?

suhana khan

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अपने करियर की शुरुआत अभी ना की हो लेकिन वो लगातार खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल सुहाना खान को न्यूयॉर्क स्थित ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन का नया चेहरा घोषित किया गया है।

जी हां, अब सुहाना खान इसकी ब्रांड एंबेसडर होंगी। हैं। इस बात का ऐलान बीते दिन मुंबई में किया गया है और इस दौरान सुहाना खान भी वहां मौजूद रहीं। बता दें कि सुहाना इस दौरान यहां पहुंची थीं और जिस तरह के लुक में वो नजर आ रहीं थीं वो कमाल का था।

सुहाना खान ने रेड ड्रेस में कहर ढाया और लोगों का दिल जीतती हुईँ नजर आईं थीँ। सुहाना खान ने इस दौरान कुछ बातें भी बोलीं और उनका कॉफिडेंस देखने लायक था। उन्होने कहा, "हाय सब लोग। मैं यहां आने और आप लोगों को फिर से देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस ब्रांड का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित और खुश हूं और मैं आप सभी के साथ इसे चमकने का इंतजार नहीं कर सकती।''

उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना खान इसी साल जोया अख्तर की अगली फिल्म द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ उनका जुड़ाव उनके पोर्टफोलियो के लिए काफी है।

हालांकि सुहाना खान के फैंस उनके इस अचीवमेंट से काफी खुश हैं और लगातार सुहाना खान की तारीफ कर रहे हैँ। अब देखना ये है कि शाहरुख खान की तरफ से इस बात को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने आता है या नहीं।

Read more about: suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X