शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में ऐसे ग्लैमरस लुक में पहुंची सुहाना खान, लूटी सारी लाइमलाइट, VIDEO

Suhana Khan at Shahrukh Khan's birthday bash: सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 58वां जन्मदिन मनाया। किंग खान ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी, जहां सभी सेलेब्स काफी शानदार अंदाज में पहुंचे थे। लेकिन इन सबके बीच जो सारी लाइमलाइट लूट ले गईं, वो हैं किंग खान की लाडली सुहाना खान।
शाहरुख के बर्थडे पार्टी की ज्यादा तस्वीरें तो बाहर नहीं आई हैं, लेकिन पार्टी से पहले उनकी बेटी सुहाना खान के लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज
एक हेयर सैलून के इंस्टाग्राम हैंडल ने सुहाना का लुक शेयर किया है। सुहाना को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग के साथ एक ग्लैमरस गाउन में देखा जा सकता है। वीडियो में सुहाना अपने खूबसूरत अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। इस वीडियो से सुहाना का गॉर्डियस अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिंक कलर के शिमरी गाउन में सुहाना बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
शाहरुख खान को जन्मदिन विश करते हुए सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख की कुछ पुरानी फोटो शेयर की थी और उसके कैप्शन में लिखा था, "आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।" तस्वीरों में उनके भाई आर्यन खान भी नजर आ रहे थे।
बता दें, सुहाना फिलहाल अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में लगी हैं। वह जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। जो 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











