कंधे से खिसकती ड्रेस पहनकर निकलीं Suhana Khan, लोग बोले ये तो Urfi Javed है!

बॉलीवुड के स्टारकिड्स इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और सबसे ज्यादा चर्चा में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हैं। दरअसल हाल ही में उनको एक इवेंट पर स्पॉट किया गया था और इस दौरान वो काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। इसके बाद उनकी तारीफ तो हो रही है लेकिन लोग लगातार उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। जी हां, कुछ लोगों ने सुहाना खान को उर्फी जावेद तक बोल डाला।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीती रात सुहाना खान ने एक ड्रेस पहनी थी जो कि बार बार कंधे से खिसकती हुई नजर आ रही थी। सुहाना खान ने मीडिया को पोज दिए लेकिन लोगों के कमेंट्स भी इसपर सामने आए।
एक यूजर ने सुहाना खान को लेकर लिखा है, उर्फी... ओह नहीं सॉरी, ये तो सुहाना है। इसके अलावा एक ने लिखा है, ईमानदारी से कहूं तो मुझे सिर्फ ड्रेस अच्छी लगी।

इतनी हाई हील्स में
इसके अलावा एक ने लिखा, ''उसके कपड़े गिर रहे हैं और वह चल भी नहीं पा रही है। इतनी हाई हील्स में।'' लोग यहीं नहीं रुके, एक यूजर ने लिखा, ''वाकई लाजवाब?? क्या मजाक है।'' कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो कि लगातार हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटाते हुए तारीफें भी कर रहे हैं।

ट्रोल की गईं हैं
हालांकि ये पहली बार नहीं जब सुहाना खान इस तरह से ट्रोल की गईं हैं बल्कि अक्सर उनको लेकर ऐसी खबरें आती रहती हैं। सुहाना की तरह से इन कमेंट्स को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन उनके चाहने वाले जवाब जरूर दे रहे हैं।

इवेंट पर पहुंची थीं
खबरें थीं कि सुहाना खान हाल ही में अपने दोस्तों के साथ एक इवेंट पर पहुंची थीं और जमकर मस्ती की थी।

इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं
सुहाना खान काफी जल्दी इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए वो ट्रेनिंग भी ले रहीं हैं। हालांकि वो कब और कौन सी फिल्म से धमाका करेंगी ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications