सुहाना खान की नई तस्वीरें इंटरनेट पर तबाही मचा रही हैं, आप भी देख लीजिए
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने जब से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है तब से उनकी तस्वीरें देखते फैन्स थकते नहीं हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने भी लगातार अपनी तस्वीरों की लाइन लगा दी। कभी वो मेकअप करती दिखीं तो कभी मेकअप सिखाती दिखीं।
माना जा रहा है कि सुहाना अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वो खुद पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।

अब सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर किताब पढ़ती ये तस्वीर डाली। अब लोगों की नज़र किताब पर कम और सुहाना के ग्लैमरस अवतार पर ज़्यादा चली गई। भई क्या आप इस तरह कभी किताब पढ़ सकते हैं?
सुहाना की इस तस्वीर पर उनकी दोस्त अनन्या पांडे फिदा हो गईं तो वहीं ज़ोया अख्तर उनके किताब की पसंद पर फिदा हुईं। पर फैन्स तो भई सुहाना की एक और तस्वीर से ही खुश हो गए।
तो चलिए हम आपको उनकी कुछ और वायरल तस्वीरें लगे हाथ दिखा ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
