..................... लगातार झूम रही थी ये स्टारकिड, सुपरस्टार पापा ने इस वजह से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो? Suhana Khan Birthday- Shahrukh Khan post daughter video on her Birthday! - Hindi Filmibeat

लगातार झूम रही थी ये स्टारकिड, सुपरस्टार पापा ने इस वजह से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो?

suhana khan, shahrukh khan

सुहाना खान अक्सर किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और कई बार उनके पिता सुपरस्टार शाहरुख खान की वजह से वो चर्चा में आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि वायरल हो चुका है।

दरअसल बेटी सुहाना खान का एक वीडियो शाहरुख खान ने पोस्ट किया है और इसमें झूमती हुईं नजर आ रही हैं। सुहाना खान शाहरुख खान के काफी करीब हैं और अक्सर पापा के साथ वो भी मस्ती करती हुईं नजर आती हैं।

इस वीडियो की बात करें तो इसको शाहरुख खान ने दुलार में पोस्ट किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सुहाना खान के इस वीडियो में आप देखेंगे कि सुहाना खान झूम रहीं हैं और लगातार हंस रही हैं। इसको साझा करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन लिखा है, ''आज आपका हैप्पी ऑन... और हमेशा के लिए पाने का दिन है। मैं आपको प्यार करता हूँ।''

सुहाना खान का जन्मदिन है आज

जी हां, आज 22 मई है और शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान का आज जन्मदिन है। इस वजह से ही शाहरुख खान ने ये पोस्ट करते हुए सुहाना खान को जन्मदिन की बधाई दी है। जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग कई तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि सुहाना खान काफी अच्छी लग रही हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक ने लिखा है, ''आने वाली स्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'' एक का कहना था, ''आपकी खूबसूरत राजकुमारी को जन्मदिन की बधाई।'' जबकि एक ने लिखा, ''बहुत ही सुंदर बेटी है।'' एक ने लिखा, ''क्यूटीपाई।'' इस तरह से फैंस भी उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैँ।

करने वाली हैं डेब्यू

सुहाना खान काफी जल्दी अपने अभिनय करियर की शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से करने वाली हैँ। इसको लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और सुहाना खान को देखने के लिए बेकरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X