'रमजान में तो शर्म कर लो..' बाथरूम से वायरल हुआ सुहाना खान का वीडियो तो मच गया बवाल!

सुहाना खान इस वक्त ट्रोल हो रही हैं और इसका कारण उनका एक पोस्ट है। रमजान का पाक महीना चल रहा है इस मौके पर सभी मुसलमान सबकुछ छोड़कर इबादत में लग जाते हैं और हर गुनाह से तौबा कर लेते हैं।
इस बीच सुहाना खान ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया था। इस पोस्ट में उन्होने वीडियो और तस्वीर साझा की हैं जिनमें बाथटब में नजर आ रही हैं। बाथरूम से जैसे ही सुहाना खान की ये तस्वीरें सामने आईं लोग रमजान की दुहाई देते हुए शर्म करने की बात करने लगे।
सुहाना खान को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रमजान के मौके ऐसा नहीं करना चाहिए। सुहाना खान इस तस्वीर में बाथटब में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सुहाना खान को लेकर एक ने लिखा है, ''कुछ तो शर्म करो रमजान है।'' एक ने लिखा है, ''इनको कोई बताओ ये इबादत का महीना है।'' एक ने लिखा, ''रमजान में परहेजगार बनो।'' एक ने लिखा, ''रमज़ान के लिए हलाल रहना, बिल्कुल भी उजागर नहीं करना।'' एक ने लिखा, ''इनके लिए क्या कमेंट्स करना।'' एक ने लिखा, ''क्या फायदा है इतना अमीर होने का।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सुहाना खान की तरफ से किसी तरह का रिसपॉन्स नहीं आया है।
कर चुकी हैं डेब्यू
वर्कफ्रंट पर गौरी खान और शाहरुख खान की बेटी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। आर्यन खान की बहन सुहाना ने फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू किया था जिसको काफी पसंद किया गया था। फिल्मों में एंट्री से पहले ही सुहाना दो ब्यूटी ब्रांड्स 'Tira' और 'Maybelline' की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं। इसी के साथ सुहाना खान की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फ्लॉइंग भी है। अब देखने वाली बात होगी कि वो अगले किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैँ। आप देखिए सुहाना खान का ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications