मम्मी पापा और नानी के सामने जरा नहीं शरमाई सुहाना खान, पीछे से खुले गाउन में दिखाने ले गई अपनी फिल्म

Suhana Khan Archies Screening: कई बॉलीवुड स्टार किड्स का डेब्यू एक साथ कराने वाली फिल्म 'आर्चीज' रिलीज के लिए तैयार है और ऐसे में फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। इसी बीच अब फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में शाहरुख खान की लाडली आ गई हैं।
सुहाना खान जो कि जोया अख्तर की इस फिल्म से डेब्यू कर रही है वो अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत करने के लिए पहुंची। इस दौरान सुहाना खान सुर्ख लाल लिबास में बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। सुहाना ने इस दौरान बॉडी फिट स्ट्रैपी गाउन पहना हुआ था जो कि पीछे से स्लिट था और काफी डीपनेक था। इसके साथ ही और भी तमाम सितारे इस दौरान स्क्रीनिंग में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ औक सिर्फ सुहाना खान ही छाई हुई हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना इस दौरान अपने पापा शाहरुख खान, मम्मी गौरी खान, नानी और दोनों भाई आर्यन खान और अबराम के साथ पोज देती दिखाई दीं। इसके साथ ही सुहाना ने रेड सोलो पोज भी दिए।
आपको बता दें कि द आर्चीज का प्रीमियर Jio Convention centre में रखा गया। जिसमें सुहाना खान बेहद ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अवतार में पहुंची। सुहाना खान ने अपना ये गॉर्जियस लुक खुले बालों और सेटल मेकअप के साथ पूरा किया है। हर तस्वीर में सुहाना कहर ढहाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि सुहाना खान के साथ इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











