हॉट सुहाना.. क्यूट अबराम, रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए भाई बहन के इस वीडियो ने जीता दिल!

सुहाना खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा का केंद्र रहती हैं। कुछ सालों में उनके अंदाज को लेकर जो बदलाव आया है वो चौकाने वाला है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ अबराम भी नजर आ रहे हैं।
किसी रेस्टोरेंट से निकलते हुए दोनों को मीडिया ने कवर किया है। सुहाना खान ने इस दौरान जो ड्रेस पहनी थी उसमें वो काफी हॉट लग रही थीँ। जबकि अबराम हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे थे। अबराम अभी छोटे हैं और मीडिया के सामने थोड़ा सहज नहीं होते हैं।
शाहरुख खान के बच्चे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं और पैपराजी उनको कवर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। लोग सुहाना और अबराम के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''उन्हें थोड़ी जगह दो यार। वे भी आपकी और मेरी तरह ही इंसान हैं।''
एक ने लिखा, ''सुहाना बहुत ही जमीन से जुड़ी इंसान हैं, हमेशा ऐसी ही रहें और अबराम बहुत प्यारे हैं।'' एक का कहना है, ''अबराम अच्छा लग रहा है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर सुहाना खान द आर्चीज के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।
फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सुहाना को वो कब ओटीटी पर अपनी पहली फिल्म के साथ अभिनय करते हुए देखेंगे और शाहरुख खान की अगली जनरेशन को सेलिब्रेट करेंगे। जोया अख्तर की इस फिल्म में उनके अलावा श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। इन तीनों की ये पहली फिल्म होगी।
सुहाना खान को उनके सुपरस्टार पापा शाहरुख खान के साथ भी देखा जाता सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना खान को शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई है जिसको उन्होने कुबूल कर लिया है। अब ये धमाका कब होता ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











