पूल में बीता शनाया कपूर - सुहाना खान - अनन्या पांडे का महिला दिवस, शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

बॉलीवुड में नई पीढ़ी की फौज आ चुकी है और ये नए स्टार्स सोशल मीडिया पर अभी से अपनी शानदार फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। इनमें से तीन स्टार्स की तिकड़ी काफी मशहूर है। बात हो रही है सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे की तिकड़ी जो आज के जम़ाने की महिलाएं हैं। और अपना महिला दिवस इन्होंने मज़ेदार तरीके से मनाया।

अनन्या, शनाया और सुहाना ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर आज की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। सहेलियों की तिकड़ी एक साथ पूल में मस्ती करने पहुंची।

suhana-khan-ananya-panday-and-shanaya-kapoor-enjoy-women-s-day-with-bikini-and-pools

जहां तीनों ने पूल से अपनी तस्वीरें शेयर की वहीं एक वीडियो भी शेयर किया जहां वो पानी के अंदर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। अनन्या, शनाया और सुहाना की दोस्ती को फैन्स काफी पसंद करते हैं और तीनों अक्सर ही अपना समय साथ बिताती दिखती हैं।

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इनमें से ज़्यादातर बार वो केवल अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शानदार तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना खान को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। शाहरूख खान के तीन बच्चों में से सुहाना खान सबसे शांत स्वभाव की मानी जाती हैं।जहां वो खुद को अपनी मां की परछाईं मानती हैं वहीं लोग सुहाना को शाहरूख खान की कार्बन कॉपी कहते हैं। इसके बाद सुहाना की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाने लगी और उन्हें टार्गेट किया जाने लगा। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर। ये सुहाना खान की पहली वायरल तस्वीर थी।

डेब्यू की तैयारी

डेब्यू की तैयारी

काम की बात करें तो सुहाना खान आखिरकार अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं ज़ोया अख्तर के साथ।ज़ोया अख्तर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो मशहूर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्ची कॉमिक्स का फिल्म वर्जन होगा। और इस फिल्म में तीन स्टारकिड्स होंगे - सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा। ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह।

सबसे छोटी कपूर सिस्टर शनाया

सबसे छोटी कपूर सिस्टर शनाया

ये हैं सबसे छोटी कपूर सिस्टर शनाया कपूर। शनाया कपूर, यूं तो बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर चुकी हैं। बड़ी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल में शनाया कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करती दिखाई दीं। शनाया कपूर, अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी हैं। शनाया की मां महीप कपूर, अक्सर, शनाया - अनन्या और सुहाना की तस्वीरों पर प्यारे प्यारे कमेंट करती दिख जाती हैं।

बेधड़क के साथ डेब्यू

बेधड़क के साथ डेब्यू

शनाया कपूर, बेधड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी ये फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्ट करेंगे शशांक खेतान। शनाया, धर्मा प्रोडक्शन्स की नई कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन की टैलेंट है। ये कंपनी, नए टैलेंट को ढूंढ कर उन्हें लॉन्च करने का काम करेगी।

अनन्या पांडे सबसे चर्चित अभिनेत्री

अनन्या पांडे सबसे चर्चित अभिनेत्री

अनन्या पांडे इस समय देश की सबसे चर्चित युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं और सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड। यही कारण है कि डेब्यू से पहले ही सबकी नज़रें अनन्या पर थीं और अक्सर स्टार किड होने के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। कभी अजीब बातें बोलने के लिए उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी जाती है तो कभी उनके पिता चंकी पांडे होने के कारण उनका मज़ाक भी उड़ा दिया जाता है। लेकिन अनन्या सारी आलोचनाओं को सर आंखों पर लेकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही हैं।

गहराइयां के बाद बड़ी डील

गहराइयां के बाद बड़ी डील

2020 में टाईम्स ऑफ इंडिया नेTimes Most Desirable Women की। लिस्ट में अनन्या पांडे को 31वां स्थान मिला था। अपनी उम्र की अभिनेत्रियों में अनन्या इस समय सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बाद तीसरे नंबर पर आती हैं। हालांकि आने वाले साल में अनन्या को कड़ी टक्कर मिलेगी अपनी ही बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ। वहीं उनकी हम उम्र अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होने की तैयारी जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और वरूण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी कर रही हैं।

बचपन से गहरी दोस्ती

बचपन से गहरी दोस्ती

अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर, बचपन से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अनन्या की मां भावना पांडे, सुहाना खान की मां गौरी खान और शनाया कपूर की मां महीप कपूर भी काफी करीब हैं। यही कारण है शनाया, अनन्या और सुहाना की तिकड़ी बचपन से ही साथ है। अब जहां अनन्या अपना डेब्यू कर चुकी हैं, सुहाना और शनाया अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X