सुहाना खान - अगस्त्य नंदा - खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म द आर्चीज़ का First Look हुआ लीक, इंटरनेट पर वायरल
इंटरनेट ऐसी जगह जहां खबरें जंगली की आग से भी ज़्यादा तेज़ी से फैलती हैं और इस समय इंटरनेट पर एक तस्वीर तेज़ी से फैल रही है। ये तस्वीर है ज़ोया अख्तर की अगली फिल्म द आर्चीज़ के सेट से जहां सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अपने लुक में नज़र आ रहे हैं। फिल्म द आर्चीज़ का ये लुक इंटरटेनमेंट टाइम्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया।
वहां से लगातार फैन क्लब्स इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और अपने चहेते स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म की तस्वीरें देख उत्साहित हो रहे हैं। ये तस्वीरें, सुहाना, अगस्त्य और खुशी के लुक टेस्ट की है।

द आर्चीज़ एक मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स है जिस पर ज़ोया अख्तर आधिकारिक तौर से एक म्यूज़िकल फिल्म बनाने जा रही है। तस्वीरों में सुहाना खान वेरोनिका, अगस्त्य नंदा आर्चीज़ और खुशी कपूर बेट्टी कूपर के किरदारों के लुक से मिलते जुलते ही नज़र आ रहे हैं।

ज़ोया अख्तर की आर्ची कॉमिक्स फिल्म
ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह। यूं कह लीजिए कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक और वर्जन। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आर्ची कॉमिक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी 2018 से चल रही है। दिलचस्प ये भी है कि करण जौहर की कुछ कुछ होता है भी कहीं ना कहीं आर्ची कॉमिक्स के किरदारों से प्रेरित थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी।

आर्ची अगस्त्य नंदा
इस फिल्म से पहले सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम जुड़ रहा था। लेकिन ये फिल्म अगस्त्य नंदा के हिस्से आई जिसे सुनकर लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई। क्योंकि अगस्त्य नंदा ज़्यादातर कैमरों और सुर्खियों से दूर रहते हैं। इसलिए किसी को ये आशा नहीं थी कि वो अपना फिल्म डेब्यू करेंगे। दूसरी ओर ये उम्मीद उनकी बहन नव्या से की जा रही थी लेकिन अगस्त्य से बिल्कुल उल्टी नव्या को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

सोशल मीडिया स्टारर बनने की तैयारी
अगस्त्य भी अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे हैं। अगस्त्य को हमेशा से ही फिल्मों का शौक था। डिजिटल डेब्यू के बाद वो बड़े परदे पर उतरने की तैयारी करेंगे। अपने फिल्मी करियर के हिसाब से अगस्त्य अपने इंस्टाग्राम का भी ध्यान रख रहे हैं जहां से उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें हटाना और शानदार नई तस्वीरें डालना शुरू कर दिया है।

वेरोनिका सुहाना खान
फिल्म में सुहाना खान वेरोनिका के किरदार में दिखेंगी। बात करें सुहाना खान के डेब्यू की तो एक्टिंग सुहाना के लिए नई नहीं है। उन्होंने पहली बार एक्टिंग से सबका दिल जीता था अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में। इस प्ले में सुहाना को परफॉर्म करते देखने के बाद खुद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सुहाना की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी। अपने डेब्यू के लिए सुहाना काफी मेहनत कर रही हैं।

हॉलीवुड तक के ख्वाब
खबरें थीं कि पिछले साल हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।

बेट्टी कूपर खुशी कपूर
बात करें फिल्म की दूसरी हीरोइन खुशी कपूर की तो पिछले साल खुशी कपूर ने बिकीनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उनके मेकओवर का फैन्स ने जमकर स्वागत किया था। खुशी कपूर आजकल खुद पर जमकर मेहनत कर रही हैं और उनकी मेहनत उनकी तस्वीरों में दिखाई दे रही है। खुशी अक्सर जिम से बाहर निकलती ही दिखाई देती हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खुशी की बहन शनाया कपूर और सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी
गौरतलब है कि खुशी कपूर, कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। हालांकि, वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर से केवल एक ही साल छोटी हैं। खुशी कपूर और शनाया कपूर अक्सर साथ छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं। दोनों के दोस्तों का ग्रुप भी एक ही है। दिलचस्प है कि इस आर्ची फिल्म के हीरो अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा खुशी कपूर की बेहद खास दोस्त हैं। खुशी की बड़ी बहन शनाया भी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
सेट पर अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली और खुशी कपूर के चाचा संजय कपूर के बेटे जहान कपूर भी नज़र आए। अब जहान, फिल्म में ज़ोया अख्तर को असिस्ट कर रहे हैं या फिर वो यूं ही अपनी बहन का हौसला बढ़ाने आए थे इसकी पुष्टि फिलहाल हम नहीं कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











