सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं ये दो तस्वीरें और सबको दे दी है वार्निंग
सुहाना खान ने नए साल के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है और उन्होंने सबको वार्निंग भी दे दी है कि कोई भी उन्हें डिस्टर्ब ना करे। इन दोनों तस्वीरों में सुहाना खान ने अपने चेहरे का क्लोज़ अप शेयर किया है और उन्हें देख कर ऐसा लगता है कि वो ठंड में सूरज की गर्मी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।
सुहाना की तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कमेंट किया। वहीं शनाया कपूर और उनकी मम्मी महीप कपूर, खुशी कपूर, सीमा खान ने भी सुहाना की इस तस्वीर की तारीफ की।

गौरतलब है कि 2021 सुहाना खान के लिए एक मुश्किल साल रहा। जहां उनके भाई आर्यन खान को काफी वक्त ड्रग्स केस में जेल में बिताना पड़ा वहीं सुहाना इस कठिन समय में अपने परिवार से दूर थीं। सुहाना न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और वो घर नहीं लौट पाई थीं। इस दौरान, सुहाना की तबीयत खराब होने की भी खबरें थीं।

दूर से दिया परिवार का साथ
दूर रह कर भी सुहाना खान ने अपने परिवार का साथ नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर वो अपनी उपस्थिति मज़बूती से दर्ज कराती दिखीं। चाहे आर्यन के लिए लिखे गए ऋतिक रोशन के पोस्ट पर उनका सहमति भरा कमेंट हो या फिर मां गौरी खान के जन्मदिन पर उनके लिए हिम्मत से भरा पोस्ट, सुहाना अपने परिवार के साथ खड़ी दिखाई दीं। आर्यन के घर लौटने के बाद, सुहाना ने आर्यन के साथ भी बचपन की तस्वीरें शेयर कीं।

ट्रोल हुईं सुहाना
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना और आर्यन की साथ पार्टी करती पुरानी कई तस्वीरें वायरल हुईं और पार्टी करने के लिए सुहाना को ट्रोल किया गया। वैसे भी सुहाना खान की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाती है और उन्हें टार्गेट किया जाता है। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर। सुहाना खान को अपनी इस तस्वीर के लिए भी काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी।

पावर का करती हैं सही इस्तेमाल
सुहाना खान जबसे लाईलमाईट में आई हैं तब से उन्हें शाहरूख खान की बेटी होने की कीमत चुकानी पड़ी है। कभी वो बिकीनी पहनने के लिए ट्रोल होती हैं तो कभी छोटे कपड़े पहनने के लिए।कभी लोग उन्हें मुस्लिम होने के नाते ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे जाते हैं तो कभी उन पर नेपोटिज़्म का ठप्पा लग जाता है। लेकिन अब सुहाना खुद के लिए कही जाने वाली कई बातों का जवाब भी अपने सोशल मीडिया के ज़रिए देती हैं।

कर रही हैं डेब्यू की तैयारी?
अगर काम की बात करें तो सुहाना खान के डेब्यू की काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि ज़ोया अख्तर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो मशहूर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्ची कॉमिक्स का फिल्म वर्जन होगा। और इस फिल्म की परफेक्ट कास्टिंग की शुरूआत ज़ोया अख्तर ने सुहाना खान के साथ की है। खबरों की मानें तो फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी होंगे।

मिस मार्वेल के लिए दिया ऑडीशन?
खबरें थीं कि पिछले साल हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











