शाहरुख खान की बेटी सुहाना का जन्मदिन, गौरी खान ने ग्लैमरस तस्वीर के साथ किया विश- देंखे PHOTOS
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। सुहाना आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर गौरी खान ने बेटी की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना की यह तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। साथ ही इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी सुहाना खान को बर्थडे विश कर रहे हैं।
गौरी ने सुहाना को विश करते हुए लिखा- "हैप्पी बर्थडे...आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा".. गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने 'आई लव यू' लिखा है। वहीं, सीमा खान, नीलम कोठारी, संजय कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है।

सुहाना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। सुहाना को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पिछले साल ही सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक किया है। वह कई बार ट्रोल भी चुकी हैं, लेकिन फैंस का प्यार भी मिलता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications