क्या रखूं नन्ही कली का नाम..आप ही बता दीजिये : अभिषेक बच्चन

अभि को सूझ नहीं रहा कि वो अपनी इस नन्हीं कली का क्या नाम रखे। इसलिए उन्होंने टि्वटर पर अपने चाहने वालों से नाम सुझाने को कहा है। हालांकि अभिषेक ने कहा है कि जो भी नाम सुझाये वो यह समझ ले कि नाम ए से शुरू हो। इसके बाद अभिषेक ने बेटी के जन्म पर बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया है। अभिषेक के मुताबिक अब तक आठ लाख लोगों के बधाई संदेश आ चुके हैं।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को ऎश ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी टि्वट करके कहा था कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की डिलेवरी नार्मल है। उन्होंने एक नार्मल प्रक्रिया के तहत अपनी बेटी को जन्म दिया है।
और इंटरनेट पर अपलोड की गयी फोटो को भी अमिताभ ने गलत ठहराया है। वहीं ऐश को उनके डॉक्टरों ने पूरी तरह से बेड रेस्ट करने को कहा है। ऐश को योगा और कसरत भी ना करने की सलाह दी है। और कहा है कि वो जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक वो कोई काम ना करें और ना ही कोई स्ट्रेस लें।


Click it and Unblock the Notifications











