नहीं रहे मशहूर सूफी गायक प्यारे लाल वडाली, कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन
Recommended Video

हाल मे श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अब वडाली ब्रदर्स के नाम मशहूर प्यारेलाल वडाली अब इस दुनिया में नहीं रहे। 75 वर्षीय प्यारे लाल वडाली का कार्डिएक अरेस्ट से अमृतसर में निधन हो गया। आपको बता दें कि वो पूरन चंद व़ाली के छोटे भाई थे।
बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें अमृतसर के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया गया था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वडाली ब्रदर्स अपनी सूफी गायकी के लिए देश विदेश में पॉपुलर हैं और दोनों की जोड़ी काफी सालों से सूफी संगीत में परचम लहरा रही थी।

वडाली बदर्स ने बॉलीवुड में भी कई गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने सूफी संगीत को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। देश में शायद ही कोई हो जो वडाली बद्रर्स के बारे में नहीं जानता हो।अब वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूट गई है जिसे संगीतप्रेमी हमेशा मिस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications