..................... Sufi singer bismil ties knot to shifa khan beautiful bride will make hot Bollywood actress jealous - Hindi Filmibeat

निकाह में सूफी सिंगर बिस्मिल ने उठाया शिफा का घूंघट, दुल्हन की खूबसूरती से जल उठेंगी बॉलीवुड हीरोइने

Sufi Singer Bismil Shifa Khan Wedding

Sufi Singer Bismil Shifa Khan Wedding: बिस्मिल की महफिल जैसे मशहूर कॉन्सर्ट्स के जरिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी जयपुर में निकाह कर लिया। बिस्मिल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बिस्मिल और शिफा की शादी तस्वीरें सामने आते ही बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके साथ ही नेटिजंस दुल्हनिया शिफा की खूबसूरती पर मर मिटे हैं। नेटिजंस का मानना है कि शिफा की सादगी और खूबसूरती के सामने बॉलीवुड हीरोइने कुछ भी नहीं हैं।

आउटफिट्स की बात करें तो कपल ने ब्राइट एंड डार्क शेड्स का कॉम्बो बनाया था, जिसमें नो डाउट दोनों ही बेहद एलिगेंट नजर आ रहे थे। बिस्मिल ने जहां आइवरी कलर का अचकन सेट पहना था, तो वहीं शिफा लाल रंग का जोड़ा पहनकर तैयार हुई थी।

दुल्हन बनने के लिए शिफा खान ने पारंपरिक मैरून रंग का लहंगा पहना था, जिसमें ऑरेंजिश येलो-रेड और ग्रीन कलर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन भी देखने को मिल रहा था। ऑउटफिट को 12 पैनल वाले घाघरे में डिजाइन किया था, जिसके एक-एक पैनल को हाथ की कशीदाकारी कढ़ाई के साथ मुगल नक्काशी, बेहतरीन जरदोजी और मनके के काम के साथ फ्लोरल टच दिया था।

हर फूल को क्रिस्टल और सेक्विन के साथ हाइलाइट किया था, जिसकी वजह से इसे 3D एमब्लिशमेंट लुक मिल रहा था। यही नहीं, पूरे सेट को देखकर यह अंदाजा लगाना आसान था कि इस जोड़े का वेट काफी ज्यादा था।

इस खूबसूरत सेट के साथ शिफा खान ने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने ट्यूल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। पूरी चोली को हाथ से सजाया गया था, जिसे सीक्वेंस और क्रिस्टल से तैयार किया था। यही नहीं, अपना लुक कम्पलीट करने के लिए शिफा ने साइड में भी दुपट्टा डाला था, जिस पर स्कल्पटेड बॉर्डर के साथ पैच का काम था। वहीं सिर से उन्होंने घूंघट ओढ़ा था, जिसे जरी-जरदोजी के इंट्रीकेट वर्क से सजाया गया था। साथ में इस पर गोल्डन बीड वर्क भी था।

Read more about: bismil shifa khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X