लॉस एंजेलिस में दिखाई जाएगी 'सिकंदर'

पीयूष झा द्वारा लिखित और कश्मीर में फिल्माई गई यह फिल्म एक बच्चे की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बंदूक से परिचय होने के बाद किस तरह से किसी बच्चे की जिंदगी बदल जाती है।
फिल्म में मुख्य भूमिका परजान दस्तुर ने निभाई है। खेल के मैदान में बंदूक मिलने के बाद किस तरह से दस्तुर की जिंदगी आतंकवादियों, ताकत और हिंसा में उलझकर रह जाती है। यह फिल्म इसी कहानी को बेहतरीन अंदाज में बयां करती है।


Click it and Unblock the Notifications











