..................... Sudhir Mishra reveals the logo and release date for his next titled Daas Dev - Hindi Filmibeat

#Booked: 16 फरवरी 2018, एक और शानदार फिल्म....टिकेगी या बिकेगी?

काफी समय से सुधीर मिश्रा गायब थे लेकिन अब वो लौटे हैं सीधा एक धमाकेदार फिल्म बनाकर। सुधीर मिश्रा इस बार देवदास की कहानी को ट्विस्ट के साथ लेकर आए हैं और फिल्म रिलीज़ होगी 16 फरवरी 2018 को।

देखना ये है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं। क्योंकि सुधीर मिश्रा का हीरो देव से दास नहीं, दास से देव बनेगा। यानि प्यार के बाद पावर मिलने की कहानी को उन्होंने अलग तरह से परदे पर उतारा है।

sudhir-mishra-reveals-the-logo-release-date-his-next-titled-daas-dev

फिल्म में पारो की भूमिका में है रिचा चड्ढा, चंद्रमुखी बन गई है चांदनी जिसे निभा रही हैं अदिति राव हैदरी और देव की भूमिका में दिखाई देंगे राहुल भट्ट। हालांकि पहले भी देवदास को नए ज़माने में अनुराग कश्यप देव डी में ढाल चुके हैं।

अनुराग कश्यप की देव डी में माही गिल पारो की भूमिका में, कल्कि कोचलिन चंद्रमुखी यानि कि चंदा की भूमिका में और अभय देओल, देव की भूमिका में दिखाई दिए थे।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सुधीर मिश्रा की फिल्मों से लोगों को क्या नया मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X