जॉनी.. का सीक्वेल बनाएंगे सुधीर!

मिश्रा ने कहा, "मैं जॉनी की कहानी आगे बढ़ाना चाहता हूं। फिल्म के सभी किरदारों को मैं सिक्वल में भी रखना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा कि अपनी फिल्मों के किरदारों के साथ उनका खास संबंध बन जाता है। किरदारों के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने अपनी फिल्मों 'कोलकाता मेल' और 'चमेली' का उदाहरण दिया।
उल्लेखनीय है कि 'तेरा क्या होगा जॉनी' में मुख्य किरदारों में के. के. मेनन, नील नितिन मुकेश, करण नाथ और सोहा अली खान शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications