'साईं बाबा' एक्टर सुधीर डालवी की तबीयत नाजुक, पैसों की हुई किल्लत, परिवार ने शेयर किया अकाउंट नंबर

Shirdi Ke Saibaba actor hospitalized: फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' (1977) में भगवान साईं बाबा का यादगार रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर सुधीर डालवी इन दिनों काफी बीमार हैं। 86 साल के एक्टर को 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सेप्सिस (गंभीर इंफेक्शन) की बीमारी है, जो जानलेवा हो सकती है और इसके लिए लगातार इलाज की जरूरत पड़ती है।
इलाज का बढ़ता खर्च और मदद की गुहार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर डालवी के इलाज का खर्च अब तक 10 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है। डॉक्टरों का अंदाजा है कि पूरा इलाज करीब 15 लाख रुपये तक जा सकता है। बढ़ते मेडिकल खर्च को देखते हुए उनके परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और उनके फैंस से आर्थिक मदद की अपील की है।
साईं बाबा के किरदार से मिली पहचान
सुधीर डालवी को फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में निभाए गए उनके गहरे और इमोशनल रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। उनकी शांत और आध्यात्मिक अदाकारी ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने टीवी और फिल्मों में कई यादगार रोल निभाए हैं। लेकिन साईं बाबा का किरदार उन्हें लोगों के दिलों में अमर कर गया।
मदद की अपील
सुधीर डालवी अब मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उनका परिवार मदद का इंतजार कर रहा है। परिवार की अपील करते हुए लिखा है: "हम उन सभी से आगे आने का अनुरोध करते हैं जो उन्हें साईं बाबा के रूप में याद करते हैं या उनके काम की तारीफ करते हैं। हर योगदान, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, फर्क लाएगा।"
परिवार ने मदद के लिए बैंक डिटेल भी शेयर की हैं, जो इस प्रकार है-
Name: Sudheer Dalvi
Account number: 53004408105
IFSC Code: SBIN0030366
State Bank of India
Thakur complex, (Kandivali Branch)


Click it and Unblock the Notifications











