200 कैरेट के हीरों का हार पहनकर 'हैदराबाद की रानी' पहुंचीं Met Gala, कीमती मोतियों के गाउन में मारी एंट्री

Sudha Reddy

Sudha Reddy At Met Gala: भारतीय सोशलाइट सुधा रेड्डी समाज को बेहतर बनाने के लिए अपनी दृढ़ निष्ठा और कोशिशों के लिए जानी जाती हैं। वह हैदराबाद के अरबपति बिजनेसमैन मेघा कृष्णा रेड्डी की पत्नी हैं। वह मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) की डायरेक्टर भी हैं।

सुधा ने हाल ही में आइवरी सिल्क गाउन पहनकर शानदार एंट्री की, उनका आउटफिट तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था। जिसे 4,500 घंटों में 80 से अधिक डिजाइनर्स की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया था। उन्होंने अपने आउटफि के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले 180 कैरेट के हीरे का हार पहना, जिसके साथ-साथ तीन 20 कैरेट के दिल के आकार के हीरे लगे थे जो उनके बिजनेसमैन पति और उनके दो बच्चों - मानस और प्रणव का रिप्रेजेंट कर रहे थे।

सुधा ने इंस्टाग्राम पर मेट गाला 2024 से अपने लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं, उन्होंने लिखा, "'स्लीपिंग ब्यूटीज: रीवाकिंग फैशन' थीम के साथ जुड़ते हुए, तरुण ताहिलियानी का प्यार से बनाया गया मेरा आउटफिट भारत के वर्तमान सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ प्रतिध्वनित होता है। उन्होंने आगे कहा, "4,500 से अधिक घंटों में 80 से अधिक कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया, हाथीदांत रेशम गाउन मास्टर कारीगरों की प्रतिभा का प्रतीक है। हाथ से नक्काशीदार मदर-ऑफ़-पर्ल फूलों और 3 डी तितलियों से सजी इसकी सावधानी से बनाए गए ब्लाउज, बहुत सुंद लग रही है"

आपको बता दें, थीम के हिसाब से सुधा रेड्डी का लुक परफेक्ट रहा है। डिजाइनर तरूण ताहिलियानी ने इस स्टाइलिश आउटफिट को स्टाइल किया है। ऑफ शोल्डर स्टाइल हैंगिंग नेट स्लीव्स देखने में काफी स्टाइलिश लुक देती नजर आ रही है। वहीं लुक में जान डालने का काम इस पर किया गया काम है।

सुधा मूर्ति को हैदराबाद की रानी के रूप में देखा जाता है, सुधा दूसरी बार मेट गाला के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा रही हैं, उन्होंने 2021 में अपनी शुरुआत की थी। जहां सुधा ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक का हॉटे कूटोर गाउन पहना था। यह दूसरी बार है इस बिजनेसवुमन ने मेट गाला में हिस्सा लिया।

More from Filmibeat

Read more about: sudha reddy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X