Cannes 2023: हैदराबाद की अरबपति हसीना ने चटाई बॉलीवुड हीरोइनों को धूल, स्टाइल में नीता अंबानी भी पीछे

Sudha Reddy Cannes Film Festival 2023: अरबपति बिजनेस टाइकून सुधा रेड्डी ने दुनिया के सबसे फेमस फिल्म फेस्टिवल कान्स में दूसरे दिन रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। उन्होंने Director मार्टिन स्क्रोसेस और हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए रेड-कार्पेट पर वॉक किया।
सुधा के कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक से बढ़कर एक लुक्स सामने आ रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। सुधा के इस लुक्स को देखने के बाद साफ है कि इस अरबपति हसीना ने स्टाइल के मामले में कान्स गई तमाम बॉलीवुड हसीनाओं को धूल चटा दी है। बता दें कि सुधा रेड्डी की उम्र 43 साल है।
इस दौरान उन्होंने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक की पीच पर्ल ड्रेप साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी के साथ एक लंबा सा ट्रेल भी था, जिसमें हाथ से बने गुलाब और स्पार्कलिंग क्रिस्टल थे। ये ड्रेस वाकई में बहुत खूबसूरत लग रही थी।
जटिल कशीदाकारी चोली के साथ नाजुक ट्यूल का Combination, लाजवाब है। वहीं Jewelry की बात करें तो उन्होंने पीएमजे ज्वेल्स के बने हाथ के दस्ताने और डॉयमंड नेकपीस पहना। हर्मीस के गहरे लाल रंग के हैंडबैग के साथ उन्होंने अपना लुक complete किया । उनके डार्क मेकअप किया था और बालों को विंटेज हॉलीवुड स्टाइल में बनाया।
वहीं सुधा रेड्डी के दूसरे कान्स लुक की बात करें तो वो नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किए गए रेड आउटफिट में गजब ढाहती दिखाई दे रही हैं। सुधा रेड्डी इससे पहले मेट गाला जैसे इंटरनेशनल इवेंट में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके साथ ही लोगों का मानना है कि सुधा ऐसी बिजनेस टायकून हैं जो कि स्टाइल के मामले में नीता अंबानी से भी आगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











