नए रूप में नजर आएंगी सुधा
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। एक टेलीविजन धारावाहिक में वे अलौकिक शक्ति रखने वाली महिला किरदार निभाएंगी।
'कैसी लागी लगन' नामक टेलीविजन धारावाहिक में सुधा अलौकिक शक्ति वाली महिला के रूप में नजर आएंगी। धारावाहिक में किरदार के अनुरुप ही उनका वेश भी अलग होगा। धारावाहिक में वे मंहगे कपड़े, आभूषणों और बड़ी बिंदी में नजर आएंगी।
वैसे भी टेलीविजन पर सुधा को दर्शक बड़ी बिंदी में देखते आए हैं। इससे पूर्व वे एकता कपूर की धारावाहिक 'कहीं किसी रोज' में नजर आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











