सुधा चंद्रन के एक्टर पिता केडी चंद्रन का 86 साल की उम्र में निधन, कई फिल्मों के चर्चित चेहरे
एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता और फिल्मों में सहयोगी भूमिकाएं निभाने वाले चर्चित एक्टर केडी चंद्रन का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। केडी चंद्रन की उम्र 86 वर्ष थी। उनकी बेटी, एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने खुद इस खबर की पुष्टि।
केडी चंद्रन लंबे समय से डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। 12 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जुहू के कृति केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 16 मई को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

केडी चंद्रन सहयोगी भूमिकाओं के लिए 90 के दशक में एक चर्चित चेहरा थे। उनके शुरूआती किरदारों में आपको हम हैं राही प्यार के ज़रूर याद होगी जहां उन्होंने जुही चावला के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में वो एक शास्त्रीय गायक मिस्टर अईयर की भूमिका में दिखे थे।

लंबे समय से बीमार
खबर है कि केडी चंद्रन जी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका ईलाज चल रहा था लेकिन उनकी तबीयत में ज़्यादा सुधार नहीं था।

कई फिल्मों में काम
केडी चंद्रन ने हिंदी के अलावा दक्षिण की फिल्मों और सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है।

चाईना गेट से पुकार तक
केडी चंद्रन आपक हम हैं राही प्यार के, पुकार, जब प्यार किसी से होता है, हर दिल जो प्यार करेगा, शरारत, कोई मिल गया और चाईना गेट जैसी फिल्मों से याद ज़रूर होंगे।

टीवी सीरियल में भी काम
केडी चंद्रन ने फिल्मों के अलावा सीरियल में भी काम किया है। वो स्टार बेस्टसेलर गुलमोहर में दिखाई दिए थे।

86 वर्ष में निधन
केडी चंद्रन ने 86 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति। ओम शांति।


Click it and Unblock the Notifications











