कॉमेडी में नंबर वन और अब रोमांस में भी माहिर निकले Sudesh Lehri, पत्नी ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

Sudesh Lehri

Sudesh Lehri Wife Mamta Lehri Video: सुदेश लहरी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे उनका रोमांस वाला पहलू भी सामने आ रहा है। फिलहाल सुदेश लहरी रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं और इस शो में सुदेश लहरी पहली बार अपनी पत्नी ममता लहरी के साथ नजर आ रहे हैं।

ममता लहरी ने सुनाई चौंका देने वाली कहानी

सुदेश लहरी और ममता लहरी दोनों को शो में देखना काफी दिलचस्प लग रहा है और इस शो में आकर वो ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे जानकर सुदेश के फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं। हाल ही में शो में सुदेश की पत्नी ममता ने बताया कि उनके पति उनसे बहुत प्यार करते हैं और इस साबित करने के लिए वो एक किस्सा भी सुनाती हैं, जिसे सुनने के बार हर कोई दंग रह जाता है।

सुदेश लहरी ने दिखाई अक्ल

सुदेश लहरी की पत्नी बताती हैं कि जब वो दिल्ली से मुंबई आ रही थीं तो नीचे उतरने के लिए जो लिफ्ट लगी होती है ना, उसमें मेरा पांव आ गया। सुदेश ने बताया कि इसका आधा पैर कटके नीचे चला गया और मैंने फटाफट उस कटे हुए पैर को निकाला और इसके पैर के साथ जोड़ दिया और हाथों से पकड़ लिया। मैं नीचे-नीचे बैठकर चल रहा था, क्योंकि मैं इसके पैर को छोड़ नहीं सकता था। तो डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि आपको ये किसने कहा था कि आप पैर जोड़ दें, तो सुदेश लहरी ने कहा था कि मैंने सुना हुआ था तो डॉक्टर ने कहा कि आपने ये काम बहुत अच्छा किया अगर आप ये चीज नहीं करते तो इनके पैर को जोड़ना मुमकिन ही नहीं हो पाता।

ये सुनकर बाकी के लोग सुदेश लहरी के प्रेजेंस ऑफ माइंड की तारीफ करने लगे। लेकिन सुदेश लहरी यहीं नहीं रुके और वो फिर अपनी बीवी की तारीफ करने लगे और कहने लगे कि ये व्हीलचेयर पर बैठी थी और मुझे कह रही है कि मुझे बड़ी शर्म आ रही है, आप पैदल चल रहे हैं और मैं बैठी हूं।

सुदेश लहरी की पर्सनल लाइफ

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुदेश लहरी की शादी साल 2002 में हुई थी, जब वो 17 साल की थीं और उनकी पत्नी ममता लहरी की उम्र थी 15 साल। सुदेश लहरी का एक बेटा है मनी लहरी है, जो कि एक व्लॉगर है। उनकी एक बेटी हैं, जिनका नाम शिखा लहरी है, वो भी एक व्लॉगर और सिंगर भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sudesh lehri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X