फैंस को चौंका देगा दबंग 3 में सलमान का 2 धमाकेदार सरप्राइज, इंतजार मुश्किल !
साल 2019 की ईद पर रिलीज हुई 'भारत' के बाद फैंस सलमान खान की 'दबंग 3' के आाने का इंतजार कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट और कमाई के मामले में दबंग की पिछली दो कड़ी ने अपने सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। इस बार भी मेकर्स ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं।
इसकी के चलते दबंग से इस बार बतौर निर्देशक प्रभुदेवा और साथ ही साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप को जोड़ा गया है। सलमान भी इस बार दबंग 3 को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह बीते दिनों ये बता चुके हैं कि दबंग 3 इस बार दर्शकों को एक नहीं बल्कि कई चौंकाने वाले सरप्राइज देने वाला है।

ठीक इसी तरह फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने भी दबंग 3 को लेकर एक अखबार से बातचीत की है। जहां पर उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक बेहद खास राज शेयर किया है।
बता दें कि सलमान खान की दबंग 3 इस साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यानी फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications