हिंदी को लेकर अजय देवगन- सुदीप किच्चा में ट्विटर वॉर- मैं कन्नड़ लिखता तो समझ पाते ?

बॅालीवुड एक्टर अजय देवगन और सुदीप किच्चा के बीच विवाद शुरू हो गया है। यह मामला शुरू हुआ है हिंदी भाषा को लेकर। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हाल ही में किच्चा सुदीप ने बयान दिया था कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं रह गई है। इस पर अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजय देवगन अपने इस पोस्ट को हिंदी में लिखा है।

Sudeep Kichcha, Ajay Devgn

अजय देवगन ने लिखा है कि सुदीप किच्चा मेरे भाई। आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? अजय देवगन ने आगे लिखा है कि हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।

सुदीप ने दिया जवाब

सुदीप ने दिया जवाब

अपने नाम के इस पोस्ट पर अजय देवगन के बयान का जवाब देते हुए सुदीप ने लिखा था कि हेलो, अजय देवगन सर। जिस प्रसंग में मैंने वो बात कही थी, शायद आप तक बिल्कुल अलग तरह से पहुंची है। जब आपसे निकी मिलूंगा तब बताऊंगा कि वो बयान क्यों दिया था।

मैं देश की हर भाषा से प्यार और उसका सम्मान

मैं देश की हर भाषा से प्यार और उसका सम्मान

यह हर्ट करने या फिर उकसाने या कोई बहस शुरू करने के लिए नहींंथा। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर? सुदीप ने अपनी सफाई देते हुए अजय देवगन से कहा है कि मैं देश की हर भाषा से प्यार और उसका सम्मान करता हूं। मैं यह भी चाहता हूं कि यह विषय यहीं पर खत्म हो जाए। क्योंकि वह लाइन मैंने अलग कॉन्टेक्स्टमें बोली थी।आपको हमेशा बहुत प्यार और शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि जल्द मिलेंगे।

बुरा मत मानिए सर, मैं सोच रहा हूं कि क्या होता अगर मैंने

बुरा मत मानिए सर, मैं सोच रहा हूं कि क्या होता अगर मैंने

सुदीप ने अपनी सफाई देने का सिलसिला इसी तरह एक और ट्वीटमें जारी रखा। सुदीप ने लिखा कि आपने जो टेक्स्ट हिंदी में भेजा है मैं वो समझ गया। यह इसलिए क्योंकि हम सभी ने हिंदी का सम्मान किया और उसे प्यार दिया है। इसे सीखा भी है। बुरा मत मानिए सर, मैं सोच रहा हूं कि क्या होता अगर मैंने कन्नड़ में जवाब दिया होता। क्या हम भारत के नहीं हैं सर?

हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही

हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही

गौरतलब है कि एक कार्यक्रम में सुदीप ने कहा था कि साउथ नहीं बल्कि बॅालीवुड पैन इंडिया फिल्म बना रहा है। हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही। बॅालीवुड तेलुगू और तमिल फिल्में डब कर रहा है लेकिन सफल नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X