दिल्ली मेंट्रो में अचानक ऐसी हरकत करने लगी लड़की, लोग बोले- 'ये सब गैरकानूनी है अब, सुधर जाओ'

दिल्ली मेट्रो की हालत इस वक्त काफी खराब है और आए दिन किसी ना किसी तरह के वीडियो यहां से वायरल होते रहते हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है और लोग इसके देखकर हैरान हैं। दरअसल इस वीडियो में आपको एक लड़की नजर आएगी जो कि मेट्रो के अंदर स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं।
जिस वक्त वो स्टंट कर रही थी उस दौरान आस-पास बैठे सभी यात्रियों की नजर इसी लड़की पर थी। स्टंट के बाद सोशल मीडिया पर इस लड़की ने वीडियो को अपलोड किया है और अब वो तेजी से वायरल हो गया है। इस तरह की फिल्मी हरकतें कई बार मेट्रो के अंदर से सामने आती हैं जो कि कई बार काफी बुरी होती हैं।
डीएमआरसी ने इसको लेकर पहले ही गाइडलाइन्स जारी की थी कि इस तरह की चीजें करना गैरकानूनी है और पहचान होने पर कार्यवाही की जाएगी। इस वीडियो पर लोग कमेंट्स करते हुए इस लड़की को ट्रोल कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''घर के काम करने की जगह इधर खुला मंडी खा रही हैं।''
एक यूजर ने लिखा, ''गैरकानूनी हो गया है अब ये सब metro या किसी भी public transport में करना, संभाल के बच्चा, वैसे बढ़िया किया।'' एक ने लिखा, ''लेकिन मैं आपको पसंद करता हूं, आई लव यू नहीं बोल सकता हूं सॉरी।'' एक का कहना था, ''आप मानोगे नहीं दीदी, मुझे वीडियो पसंद है।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन इस स्टंट वाली लड़की का रिएक्शन किसी भी कमेंट पर नहीं नजर आया है। ये पहली बार नहीं है जब किसी के द्वारा ऐसा वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया गया है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में ओरल सेक्स और मास्टरबेट जैसे वीडियो सामने आए थे।


Click it and Unblock the Notifications