पाकिस्तानी अार्टिस्ट को बैन करना गलत है : ऋषि कपूर

उरी अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन करने के फैसले को अभिनेता ऋषि कपूर ने गलत ठहराया है।

By Shivani Verma

उरी अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन करने के फैसले को अभिनेता ऋषि कपूर ने गलत ठहराया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी अार्टिस्ट को यूं अचानक से बैन करना काफी गलत है। इस बारे में ऋषि कपूर ने कहा कि फिल्में एक या दो दिन में नहीं बनती हैं।

''शाहरूख बहुत हिम्मती हैं.. जो सुपरस्टार होकर भी विलेन बनते हैं....''

इन्हें बनने में काफी समय लगता है। आप अचानक से ऐसा नहीं कह सकते कि आपने पाकिस्तानी अार्टिस्ट के साथ काम किया इसलिए इस फिल्म को बैन किया जाता है। फिल्म में पिछले काफी महीनों से काम किया जाता है। ये सरासर बदमाशी है।

sudden-ban-on-pakistani-artists-unfair-says-rishi-kapoor

आपको बता दें कि भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन का फैसला उरी हमले के गुस्से के चलते लिया गया था। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए इस हमले में करीब 19 जवानों ने अपना जान गंवाई थी।

इस बैन के कारण करण जौहर को काफी विरोध झेलना पड़ा था। इसी दौरान उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होनी थी।

इसका कारण ये था कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी काम किया है। करण को फिल्म से फवाद के सीन हटाने को कहा जा रहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X