बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत स्थिर

Suchitra Sen stable, under continuous monitoring
बंगाली फिल्मों की प्रतिष्ठित अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत स्थिर बनी हुई है। यहां एक नर्सिग होम के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में उनका उपचार चल रहा है, और उनकी हालत पर बराबर नजर रखी जा रही है। यह जानकारी बुधवार को अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई। छाती के संक्रमण का इलाज करा रहीं सेन को रविवार रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को एक बयान में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है। ताजा रपट में कहा गया है, "उनके प्रमुख मानक संतोषजनक हैं। उन्हें रात में अच्छी नींद आई और उन्होंने सादा आहार लिया।"

उन्हें सांस की बीमारी के लिए एंटीबायोटिक दवाएं और अन्य सहायक उपचार दिए जा रहे हैं। 82 वर्षीया सेन को पिछले सप्ताह सांस की शिकायत के बाद नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था।

बड़े पर्दे पर अभिनेत्री की पहली फिल्म 'शारे छुत्तौर' (बंगाली) थी। वहीं, हिंदी में वह 'देवदास', 'बंबई का बाबू' और 'ममता' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X