..................... Suchitra Sen's condition better, says Bengal CM Mamata Banerjee - Hindi Filmibeat

बीमार सुचित्रा सेन से मिली सीएम ममता बैनर्जी, बताया पहले से बेहतर

बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत अब भी खराब है, उन्हें शनिवार से ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी गिरती सेहत से उनके परिवार वाले तो परेशान है हीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी भी काफी परेशान हैं। इसलिए वह पांचवी बार सुचित्रा सेन का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंची थीं। हालांकि ममता बैनर्जी ने मुलाकात के बाद कहा कि सुचित्रा सेन की हालत में सुधार है लेकिन अभी भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं है।

मालूम हो कि सुचित्रा सेन को लगातार ऑक्सीजन का सहारा दिया जा रहा है। चिकित्सक उन्हें खतरे से बाहर नहीं मान रहे हैं। शनिवार दोपहर सुचित्रा का ऑक्सीजन अवशोषण स्तर गिर गया था। इसके बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन का सहारा दिया जा रहा है।

बेली व्यू क्लीनिक में सुचित्रा की देखरेख कर रहे विशेषज्ञों की टीम के सदस्य सुब्रत मैत्रा ने शनिवार को बताया, "पिछली रात उन्हें पूरे समय नॉन इंवेसिव वेंटिलेशन का सहारा दिया गया। वह बेहद कमजोर हो गई हैं। सुचित्रा को नली के माध्यम से भोजन दिया जा रहा है, ताकि उनके शरीर में आवश्यक ऊर्जा बनी रहे।

सुचित्रा (82) को छाती में संक्रमण की शिकायत थी। इलाज के लिए उन्हें 23 दिसंबर को नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया और 28 दिसंबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

सुचित्रा ने 'दीप ज्वेले जाई' और 'उत्तर फाल्गुनी' जैसी बांग्ला फिल्मों और 'देवदास' 'बंबई का बाबू' 'ममता' और 'आंधी' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।फिल्म 'सात पाके बांधा' के लिए 1963 में उन्हें मास्को फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X