"'ओरी कल्चर' खतरनाक है इससे जरा..." बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस बयान से सोशल मीडिया पर दिखा बवाल

Suchitra Krishnamurthy To orry: सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी तो हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं परंतु इस बार ओरी का कल्चर सुर्खियों में आ गया है। ओरी के कल्चर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है।
ओरी कल्चर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति का बयान-
'कभी हां कभी ना' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिल्मों से तो काफी दूर हैं परंतु सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। कोई भी मुद्दा हो सुचित्रा बेबाकी से अपनी राय जाहिर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने स्टारकिड्स के फेवरेट सोशल मीडिया स्टार ओरी को अपने घेरे में लिया। एक्ट्रेस ने अवात्रामणि यानी की ओरी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट साझा किया है। जो इस वक्त चर्चा में है।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरी और बॉलीवुड के स्टार किड्स की पार्टी कल्चर के बारे में बात करते हुए लिखा,- "यह ओरी कल्चर काफी खतरनाक है। लोग पैसे खर्च करके बड़ी पार्टियों में शामिल होते हैं। इन पार्टियों में शामिल होना आज स्टेटस सिंबल बन चूका है। बॉलीवुड के सितारे ये भूल चुके हैं कि वे खुद में एक ब्रांड हैं। उन्हें किसी और ब्रांड के बैग या कपड़े दिखा कर लाइमलाइट लेने की जरुरत नहीं है।"
आगे अपनी बात जारी रखते हुए सुचित्रा लिखती हैं,- "मेरा एक निजी ट्रेनर था। वे कर्ज लेकर महंगे कपड़े और बैग खरीदता था। मैंने उससे पूछा कि ये सब क्यों कर रहे हो, इस पर उसका जवाब था, 'मेरा बेटा ओरी को फॉलो करता है। वे उन्हीं के जैसा बैग और कपड़े लेना चाहता है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो ओरी जैसा बनें। कोई सिलिब्रेटी के साथ फोटो क्लिक करवा कर खुद सेलिब्रेटी नहीं बन जाता है।"
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी के साथ पार्टी करने वाले अभिनेताओं के लिए लिखा है, "आज हमारी मीडिया भी आलिया भट्ट की एक्टिंग से ज्यादा उनके बैग और ड्रेस की बात करता है। उनकी एक्टिंग और उनके काम की उतनी बात नहीं होती है ये सही नहीं है। बॉलीवुड का यह कल्चर सही नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications

