'नेकेड पार्टी' में पहुंच गई थी ये मशहूर एक्ट्रेस, हुआ ऐसा हाल, बोलीं- 'डरावना था नजारा, महज 20 मिनट में ही..'

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक खुलासा किया है कि वो एक 'नेकेड पार्टी' में शामिल हुईं थीं। इसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस का कहना था कि यूरोप में छुट्टियां मनाने के दौरान जर्मनी के बर्लिन शहर में एक 'नेकेड पार्टी' थी जहां पर वो पहुंची थीं,
लेकिन ज्यादा देर नहीं रुक पाईं और उनको काफी अजीब लगा। एक्ट्रेस ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि ये उनके लिए बेहद डरावना अनुभव था और बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ट्विटर पर इसको लेकर खुलासा किया है।
उन्होने लिखा, "अभी बर्लिन में एक बॉडी पॉजिटिविटी/नग्न पार्टी में भाग लिया। मुझे यह ये याद आया कि इतने खुले दिमाग वाले मत बनो कि तुम्हारा दिमाग ख़राब हो जाए। देसी गर्ल हमेशा के लिए। एक सॉवर और कुछ गायत्री मंत्र जप की आवश्यकता है। बापरे"
उन्होने कहा, ''ये चीजें यहां बहुत आम हैं। इसको करने का इनता एक ही मकसद है कि शरीर की सकारात्मकता को बढ़ावा दिया जा सके। इसी वजह से मैने सोचा कि, 'चलो, अनुभव करते हैं।' पार्टी एक बार में आयोजित की गई थी जो एक दोस्त के दोस्त का था। मुझे मेहमानों की लिस्ट में डाल दिया गया। मैं इसके लिए गई और कुछ ही समय में, मैं भाग गई क्योंकि मैं बहुत देसी हूं। मुझे किसी के b**bs या b**ocks नहीं देखने हैं।
बिल्कुल अश्लील नहीं था
एक्ट्रेस यहां नहीं रुकी और उन्होने आगे कहा, ''जो भी हुआ वो सब अच्छी भावना से था। यह एक मज़ेदार और सकारात्मक चीज़ है। यह बिल्कुल भी अश्लील नहीं है। लेकिन भारतीय होने के नाते, हम अपने शरीर के प्रति काफी सचेत रहने के लिए पले-बढ़े हैं।" उन्होंने पार्टी में लगभग 20 मिनट बिताए और यह पूरी रात की पार्टी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें मजा आया, लेकिन "मैं एक देसी गर्ल हूं।"
सुचित्रा कृष्णमूर्ति का ये खुलासा अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसमें कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications