ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का उड़ाया मजाक- एक्ट्रेस ने कहा, आमिर खान ने फिल्म साइन कैसे की!

Recommended Video

Thugs of Hindostan: Shahrukh Khan's Actress Suchitra makes fun of Aamir Khan's Film | FilmiBeat

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पहले वीकेंड तक ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। हाल ही एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ठग्स ऑफ हिंदुस्तान देखने थियेटर पहुंची.. और खाली थियेटर देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने फिल्म को ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया और हैरानगी जताई कि आमिर ने फिल्म साइन कैसे की।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- पहले वीकेंड ही फेल हो गए आमिर खान

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म के स्टारकास्ट को देखते हुए सभी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। यहां तक की फिल्म ने 52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग भी दी। लेकिन निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दूसरे दिन से फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से गिर पड़ा।

Thugs Of Hindostan

विजय कृष्णा आचर्या का निर्देशन और फिल्म की कहानी इतनी बेदम थी कि दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी नाराज़गी जताई है। इन्हीं दर्शकों में से एक हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति। यहां तक की उन्होंने फिल्म देखते हुए खाली थियेटर की फोटो भी पोस्ट की है।

सच कहा जाए तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के रिलीज होते ही फिल्म पर जोक्स बनना शुरु हो चुका था। किसी ने ठग्स की तुलना रेस 3 से की.. तो किसी ने आमिर की ही फ्लॉप फिल्म मेला से। बहरहाल, आमिर खान ने बॉलीवुड को कुछ बेहद उम्दा फिल्मों से नवाज़ा है। ऐसे में ठग्स के फ्लॉप होने का पूरा ठिकरा उनपर फोड़ना गलत होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X