शाहरुख की हिरोइन सुचित्रा करना चाहती थीं रामू से शादी!

सुचित्रा ने इस किताब में ये भी लिखा है कि वो राम गोपाल वर्मा के साथ शादी करना चाहती थी लेकिन उन्होंने सुचित्रा के इस ऑफर को ठुकरा दिया। हालांकि बात में अपने इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा ने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रही थीं। रामू से शादी की बात सिर्फ एक मजाक के तौर पर लिखी गयी है। लेकिन सुचित्रा की इस बात पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है शाहरुख खान की हिरोइन रामू से शादी करना चाहती थीं ये तो वाकई मजेदार बात है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ शादी की थी लेकिन कुछ सालों बाद दोनों अलग अलग हो गये।
सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने रामगोपाल वर्मा के साथ माई वाइफ्स मर्डर और रण फिल्में की हैं। सुचित्रा का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना फिल्म करने के बाद सुचित्रा किसी भी बडी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। अब एक सुचित्रा को काफी सुर्खियां मिल रही हैं वो भी उनकी किताब ड्रामा क्वीन में उनके द्वारा लिखे गये विवादित बयानों की वजह से। फिल्हाल देखिये रामू की इसपर क्या प्रतिक्रिया आती है।


Click it and Unblock the Notifications











