जब Ram Gopal Varma ने कहा- 'मुझे औरतें सिर्फ सेक्स के लिए पसंद, उन्हें देखा जा सकता है... सुना नहीं'

Ram Gopal Varma

Suchitra Krishnamoorthi On Ram Gopal Varma: सुचित्रा कृष्णमूर्ति की किताब, ड्रामा क्वीन, उनके जीवन की एक झलक पेश करती है, जिसमें एक रिजेक्टेड मैरिज प्रपोजल से लेकर राम गोपाल वर्मा के बारे में बात की गई है। इस किताब में सुचित्रा ने बताया कि उन्होंने एक बार RGV को एक टेक्स्ट संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था- 'रामू क्या तुम मुझसे शादी करोगे?'

लंबे इंतजार के बाद, सुचित्रा को मीटिंग के लिए एक मैसेज आया था। जब वो फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के ऑफिस पहुंची तो आखिरकार शादी के मुद्दे पर बात हुई। रामू के जवाब में सुचित्रा को हैरान कर दिया था।

राम गोपाल वर्मा ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वह किताब में राम गोपाल वर्मा के शब्दों को याद करके लिखती हैं: 'सुचित्रा, मुझे लगता है कि तुमने मुझे गलत समझा है। पूरी तरह से। हम बिल्कुल भी एक जैसे नहीं हैं। कभी नहीं। मैं शादी में विश्वास नहीं करता। मैं शादी करने वालों में से नहीं हूं। मैं महिलाओं का इस्तेमाल सिर्फ सेक्स के लिए करता हू और मुझे पूरा यकीन है कि तुम ये नहीं चाहती। मुझे महिलाओं का शरीर पसंद है, लेकिन उनका दिमाग नहीं। मेरी राय में, एक महिला को देखा जा सकता है, सुना नहीं जा सकता।"

रिश्ते को नहीं किया था पब्लिक

राम गोपाल वर्मा और सुचित्रा ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया, इसलिए यह खुलासा कई लोगों को हैरान कर सकता है। जब TOI ने सुचित्रा से पूछा कि क्या यह सच है, तो उन्होंने पुष्टि की कि फिल्ममेकर ने असल में उनके मैरिज प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था और उन्होंने उनकी परमिशन से उनके जवाब को पब्लिक किया।

रामगोपाल की परमिशन मांगी

सुचित्रा ने कहा था- "हां, एक समय था जब मैं उनसे शादी करना चाहती थी और मैंने उन्हें यह टेक्स्ट मैसेज भेजा था। और मुझे रामू का जवाब भी याद किया है। बेशक मैंने उनकी परमिशन मांगी। मैं उनकी परमिशन के बिना यह कैसे बता सकती हूं?"

कई किताबें लिख चुकी हैं सुचित्रा कृष्णामूर्ति

सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक सिंगर, एक्ट्रेस और राइटर के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह 1990 के दशक में हिट गानों और कभी हां कभी ना जैसी फिल्मों में अपने रोल से फेमस हुईं। बाद में, सुचित्रा ने अपनी किताब ड्रामा क्वीन के साथ और भी किताबें भी लिखीं, जहां उन्होंने पर्सनल एक्सपीरिएंस और पिछले रिश्तों के बारे में बात की।

More from Filmibeat

Read more about: ram gopal varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X