सुचित्रा..औरत केवल बिस्तर गर्म करने के काम आती है: राम गोपाल वर्मा
प्रख्यात डायरेक्टर शेखर कपूर की तलाकशुदा बीवी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी बुक ड्रामा क्वीन में लिखा है कि रामगोपाल वर्मा की नजर में एक औऱत केवल उपभोग की वस्तु है जो सिर्फ और सिर्फ सोने के काम आती है। उनकी नजर में औरत एक सेक्स ऑब्जेक्ट है। इसलिए रामगोपाल वर्मा शादी में भरोसा नहीं करते हैं, वह महिलाओं के शरीर से तो प्यार करते हैं लेकिन उनके दिमाग से नहीं।
रामू के बारे में यह विचार सुचित्रा के सामने खुद व्यक्त किये हैं वो भी तब जब सुचित्रा ने उनसे खुद से शादी करने के लिए एसएमएस किया था। लेकिन जब एसएमएस का कोई जवाब नहीं आया तो सुचित्रा ने रामू से मिलकर इस बारे में जवाब मांगा था। तब रामू ने अपनी सोच इस बारे में उजागर की थी। सुचित्रा ने किताब में यह सब कुछ रामगोपाल वर्मा की इजाजत से ही लिखा है।
कभी हां कभी ना.. जैसी फिल्म से शाहरूख संग बॉलीवुड में कदम रखने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति रामू के मुंह से महिलाओं के बारे में इस तरह की बातें सुनने के बाद उनसे शादी का इरादा छोड़ दिया और शेखर कपूर से शादी कर ली, हालांकि उनका वैवाहिक जीवन लंबा नहीं चला और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications












