जिम इंस्ट्रक्टर संग अफेयर की उड़ी अफवाह, 50 की उम्र में दूसरी शादी करेंगी ये सुचित्रा? खुद बताया सच!
Suchitra Krishnamoorthi On Her Link Up Rumours: सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक जानी-मानी अभिनेत्री है और फिल्म 'कभी हां कभी ना' में अन्ना का किरदार निभा कर काफी ज्यादा फेमस हुई थी। लेकिन अब लंबे ब्रेक के बाद वह फिल्मों में कम बैक करने जा रही हैं प्रोडक्शन फील्ड में भी उन्होंने कदम रख लिया है।

क्या जिम इंस्ट्रक्टर संग था हसीना का अफेयर?
सुचित्रा कृष्णमूर्ति को लेकर काफी लंबे वक्त से यह खबर आ रही थी कि उनका अपने जिम इंस्ट्रक्टर के साथ में अफेयर भी चल रहा है। अब हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान इन बातों में कितनी सच्चाई है इस पर उन्होंने रिएक्ट किया है।
इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे लेकर जो अफवाह उड़ी वह पूरी तरीके से गलत है। मेरी दोस्त भी हैरान हो गई थी और उसने मुझे कॉल किया उस जिम इंस्ट्रक्टर के बारे में पूछने के लिए।"
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह एक स्टुपिड अफवाह थी और ऐसा कोई भी बंदा नहीं था। किसी ने मुझे जिम में देखा होगा और उसे शायद वह इंस्ट्रक्टर अच्छा लगा होगा तो यह खबर मुझे लेकर उड़ा दी होगी।"
एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे बारे में रूमर्स होते नहीं है क्योंकि रूमर्स भी फैक्ट्स के आधार पर ही उड़ाए जाते हैं। कुछ ना कुछ उनमें सच्चाई जरूर होती है।" उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में सच्चा प्यार ढूंढने को लेकर भी बात की थी। लेकिन अब उनकी मेंटालिटी पूरी तरीके से बदल गई है।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्यार को लेकर बात करते हुए कहा कि "वह पुरानी बात थी और अब अपनी क्रिएटिविटी और जिंदगी में मैं पूरी तरीके से खुश हूं। मेरे लिए वक्त पैसा है और मैं अगर किसी को भी टाइम देता हूं तो यही सोचूंगी कि रिटर्न में मुझे क्या मिलेगा। वरना मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं और अभी मेरी सच्ची मोहब्बत को लेकर डेफिनेशन बदल चुकी है। मैं फेम, पावर सब देख चुकी हूं, लेकिन मैंने तगड़ा पैसा नहीं देखा है।"
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पति संग रिश्ते पर की बात
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ में साल 1999 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। शहर के साथ अपने रिश्ते को अभिनेत्री ने फैंटसी और ड्रीम बताया था। उन्होंने कहा कि "उस शादी में मुझे बहुत खुशी मिली और बहुत दर्द भी मिला। मैं तब बहुत नासमझ थी।"
जब सुचित्रा कृष्णमूर्ति से सवाल किया गया कि क्या उनके साथ में चीटिंग हुई थी? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मैंने खुद के साथ में चीटिंग की और मैंने खुद को वैल्यू नहीं दी। शेखर बताओ पिता बहुत अच्छे हैं और वह वेकेशन पिता है। बेटी को दुनिया के बेस्ट वेकेशन भी देते हैं।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने शहर को पूरी तरीके से माफ कर दिया है और उन्हें माफ़ करके उन्होंने अपनी जिंदगी को बहुत आसान बना लिया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपनी जिंदगी में काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications