..................... After Sonu Nigam Suchitra Krishnamoorthi controversial tweet on Azaan - Hindi Filmibeat

सोनू निगम के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान के खिलाफ किया ट्वीट..

By Shweta

सोनू निगम के बाद अब सुचित्रा ने अजान के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है और इसे असभ्य करार दिया है।उन्होंने कहा है कि "मैं सुबह 4.45 पर घर पहुंची हूं और अज़ान की आवाज़ से मेरे कान फट रहे हैं। इससे ज्यादा बेवकूफी तो कोई हो ही नहीं सकती है जिसमें किसी पर जबरदस्ती कट्टर तरीके से धार्मिकता थोपी जाती है।"

[ करीना के Gym Look पर इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने मारा ताना..जोरदार]

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मैं ब्रह्ममुहुर्त में उठती हूं, योगा करती हूं,रियाज करती हूं और अपने तरीके से पूजा पाठ करती हूं। मुझे इसके लिए किसी तरह की सार्वजनिक लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। उन्होंने साथ ही भी कहा कि सही समय पर अजान से उन्हें कोई आपत्ती नहीं है, लेकिन सुबह 5 बजे पूरे मोहल्ले को इसकी आवाज से उठाना सभ्य नहीं है।

suchitra-krishnamoorthi-controversial-tweet-on-azan

सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने अजान के खिलाफ ट्वीट किया और कुछ लोग इसे सही तो कुछ गलत मान रहे हैं लेकिन इतना जरूर है कि उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगभग तीन महीने पहले ही सोनू निगम ने भी अजान को लेकर ट्वीट किया था और बुरी तरह से कंट्रोवर्सी का शिकार हुए थे।

इतना ही इसके बाद सुचित्रा ने कुछ और भी ट्वीट किए और लोगों के रिएक्शन का जवाब भी दिया। आपको बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक्ट्रेस और गायिका हैं। वो शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X